एक पेड़ हुआ करता था यहा पर
डाली डाली क़िस्सा था,
हर पत्ता किरदार था
सर्द गरम या हो बारिश
हर चर्चा मज़ेदार था
कभी डाली रोती पत्तो के आँसू
और यूँ पतझड़ आ जाता था
हर टहनी जब खिल कर हस्ती
मानो बसंत छा जाता था
देखे उसने कई ज़माने
हर दशक का दर्शक था
माटी ईंट और पत्थर
अब सिमेंट का जंगल था
जिसको दी थी उसने छाया
आज वो इसका भक्षक था
अब रहा ना वो पेड़ यहा पर
अब तो वो सिर्फ़ लकड़ा था
जिस पर बैठा इंसान हैं
उस कुर्सी का हिस्सा था
एक पेड़ हुआ करता था यहा पर
डाली डाली क़िस्सा था...
9 comments:
Good going vishesh. Ek din tu jaroor lyricist banega :-)
Thanks Anon,
Apna parichay batao..ya phir apna chehra dikhao..
Aawaz gar pehchaan hain..toh MP3 sunao :-)
respects in place.
Thanks Magik bro..
Nice one Vishesh.
"Tahni" bole to?
Mast hai Visheshbhai..
True heart touching...
@shunty Thanks bro. tanhi bole toh branch
@sanjay Thanks bro
Hello,
I found a new blog dialing with Traffic-Increase
Check this out:
http://blogspot-traffic.blogspot.fr/
Comment & Share on your blog !
Hope you'll like it
Hello,
I found a new blog dialing with Traffic-Increase
Check this out:
http://blogspot-traffic.blogspot.fr/
Comment & Share on your blog !
Hope you'll like it
Post a Comment